Friday, December 6, 2024

6 दिसंबर का इतिहास

#aaj_ka_itihaas #Bollywood #History #vksrblog #viral_video #Trending_news # Modi #Yogi_Adityanath #trending #Viral_news #News #business #war #Agra #US

 देश-दुनिया के इतिहास में छह दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-


1732 : वारेन हेस्टिंग्स का जन्म। ब्रिटेन के आक्सफर्डशायर में जन्मे वारेन का नाम इतिहास में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल के तौर पर दर्ज है।

1907 : स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी लूट की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई। यह स्थान अब बांग्लादेश में है।

1917 : फिनलैंड ने खुद को रूस से स्वतंत्र घोषित किया।

1921 : ब्रिटिश सरकार और आयरिश नेताओं के बीच हुई एक संधि के बाद आयरलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का स्वतंत्र सदस्य घोषित किया गया।

1946 : भारत में होमगार्ड की स्थापना।

1956 : भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ, विद्वान शिक्षाविद् और संविधान के निर्माता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर का निधन।

1978 : स्पेन में 40 साल के तानाशाही शासन के बाद देश के नागरिकों ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया। यह जनमत संग्रह संविधान की स्वीकृति के लिए कराया गया।

1992 : अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया, जिसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे।

2007 : आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को अपने साथ कृपाण ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की अनुमति मिली।

2023: गुजरात के लोकप्रिय गरबा नृत्य को यूनेस्को ने ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की प्रतिनिधि सूची’ में शामिल किया। 

1675: मुगल आक्रांताओं से लोहा लेने सिखों के नवें गुरु, गुरु तेग बहादुर ने 6 दिसंबर 1675 को अपना बलिदान दिया था। दिल्ली में मुगल आक्रांता औरंगजेब ने इस्लाम धर्म कबूल न करने पर गुरु तेग बहादुर का शीश कटवा दिया था। सिख समाज में शहीदी पर्व की बहुत मान्यता है। 



Hindustan

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment