12 दिसंबर का इतिहास (12 December Ka Itihas) इस प्रकार है:
2008 में आज ही के दिन रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
2001 में 12 दिसंबर के दिन ही भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिए थे।
1996 में आज ही के दिन भारत और बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर साइन किए थे।
1990 में 12 दिसंबर के दिन ही टी. एन. शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए थे।
1971 में आज ही के दिन भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधाएं रद कर दी गई थीं।
1963 में 12 दिसंबर के दिन ही केन्या स्वतंत्र हुआ था।
1936 में आज ही के दिन चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1915 में 12 दिसंबर के दिन ही चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को दोबारा बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया था।
1911 में आज ही के दिन जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए थे।
1911 में 12 दिसंबर को ही भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई थी।
1884 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया था।
1800 में 12 दिसंबर के दिन ही वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया था।
12 दिसंबर का इतिहास (12 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1981 में आज ही के दिन भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म हुआ था।
1962 में 12 दिसंबर को ही टेनिस खिलाड़ी ट्रेसी ऑस्टिन का जन्म हुआ था।
1950 में आज ही के दिन तमिल और हिंदी फिल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म हुआ था।
12 दिसंबर को हुए निधन
2012 में आज ही के दिन उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन हुआ था।
2005 में 12 दिसंबर को ही प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण‘ के निर्माता रामानन्द सागर का निधन हुआ था।
2000 में आज ही के दिन कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का निधन हुआ था।
1964 में 12 दिसंबर के दिन ही राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिंदी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन हुआ था।
0 comments:
Post a Comment